Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
कुचामन सिटी: तीज की सवारी रविवार शाम को कुचामन किले से राजसी ठाठ-बाट के साथ निकाली गई. हरियाली तीज की यह परंपरा कुचामन में प्राचीन काल से चली आ रही है. शहर की पुरानी धान मण्डी में मेले का आयोजन भी किया गया. शहर की श्रीसेवा समिति संस्था के मंत्री सुशील काबरा ने बताया कि तीज की सवारी राजा-महाराजा के समय से ही कुचामन गढ़ से श्रीसेवा समिति के तत्वावधान में निकाली जा रही है. तीज पर कुचामन फोर्ट से बैंड-बाजे के साथ पारंपरिक तीज की सवारी निकाली गई. सवारी सदर बाजार, पलटन गेट, गोल प्याऊ, बस स्टैंड, अम्बेडकर सर्किल, आथूणा दरवाजा होकर फिर कुचामन फोर्ट जाकर विसर्जित हो गई. महिला मंडल अध्यक्ष बरखा रानी पाटनी ने बताया कि तीज से एक दिन पहले सिंजारा पर्व मनाया जाता है. इस दिन सुहागनें विशेष पूजन करती हैं. हाथों में मेहंदी लगाकर तीज माता की विशेष पूजा करती हैं.

Category

🗞
News

Recommended