Skip to playerSkip to main content
  • 9 minutes ago
भारतीय छात्रों बीच नौकरी का रुतबा घट रहा है और बिजनेस का क्रेज बढ़ रहा है. IIT मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में GUESSS इंडिया 2025 नेशनल सर्वे रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में ये चौंकाने वाली बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, GFX IN हर पांच में से एक यानी 22 प्रतिशत कॉलेज स्टूडेंट ने पहले ही बिज़नेस शुरू कर दिया है. देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,200 से ज़्यादा हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के 25 हजार 783 स्टूडेंट्स के सर्वे में पाया गया कि 100 में से 43 भारतीय स्टूडेंट्स बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं.  रिपोर्ट में हैरान करने वाली बात ये भी सामने आई है कि सरकारी या बड़ी कंपनियों में नौकरी के प्रति छात्रों का रुझान घटा है.  अब ज़्यादा स्टूडेंट्स कॉलेज के तुरंत बाद स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं. पढ़ाई के तुरंत बाद अपना खुद का बिज़नेस चलाने की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 2023 के 14 प्रतिशत के मुकाबले 2025 में बढ़कर 16.2 प्रतिशत  गई है. इसी दौरान, पढ़ाई के तुरंत बाद सरकारी नौकरी की तरफ झुकाव 12.7 से घटकर 10.1 परसेंट हो गया और बड़ी कंपनी में नौकरी की तरफ झुकाव 31.3 से घटकर 27.4 परसेंट हो गया.  ग्लोबल यूनिवर्सिटी एंटरप्रेन्योरियल स्पिरिट स्टूडेंट्स सर्वे (GUESSS) स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप पर दुनिया के सबसे बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स में से एक है. रिपोर्ट के मुताबिक, रेगुलर सेल्स वाले 31 फीसदी स्टूडेंट बिज़नेस अकेले 2025 में शुरू हुए थे, जबकि उनके 41 परसेंट फाउंडर्स ने पहले ही कोई बिज़नेस बंद करके फिर से शुरू कर दिया है और 42 फीसदी दो या उससे ज़्यादा बिज़नेस चलाते हैं.

Category

🗞
News
Transcript
00:04भरतिय चात्रों के बीच नौकरी का रुत्मा घट रहा है और बिजनस का क्रेज बढ़ रहा है।
00:31देश के राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों के 1200 से जादा हायर एजुकेशन इंस्टिटूशन के 25,783 स्टूडेंट्स के सर्वे
00:41में पाया गया कि 100 में से 43 भारतिय स्टूडेंट्स बिजनस शुरू करना चाते हैं।
00:47रिपोर्ट में हैरान करने वाली बात ये भी सामने आई है कि सरकारी या बड़ी कमपनियों में नौकरी के प्रतीच
00:54छात्रों का रोज़ान घटा है।
00:56अब जादा स्टूडेंट्स कॉलेज के तुरंत बाद स्टार्ट अप शुरू करना चाते हैं।
01:26नौकरी की तरफ जुकाव 31.3 से घट कर 27.4 परसेंट हो गया है।
01:33ग्लोबल युनिवर्सिटी एंटर्प्रेनियोर्शिप पर दुनिया के सबसे बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स में से एक है।
01:39रिपोर्ट के मताबिक रेगुलर सिल्स वाले 31.3 स्टूडेंट बिजनस अकेले 2025 में शुरू हुए थे जबकि उनके 41 परसेंट
01:48फाउंडर्स ने पहले ही कोई बिजनस बंद करके फिर से शुरू कर दिया है।
01:53और 42 फीसिदी दो या उससे जादा बिजनस चलाते हैं।

Recommended