Skip to playerSkip to main content
  • 13 minutes ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अच्छे प्रदर्शन का क्रेडिट लिया. उन्होंने कहा कि पब्लिक सपोर्ट से मौजूदा नेता की उम्मीदें बढ़ी हैं. ट्रंप ने कहा, 'मैंने सुना है कि मेरे सपोर्ट से बीबी के लिए बहुत बड़ा फर्क पड़ा. नेतन्याहू अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि कुछ नतीजों में उनके राजनीतिक गुट को विपक्ष से आगे दिखाया गया है, भले ही किसी भी गुट को पूरी तरह से संसद में बहुमत नहीं मिली हो.'जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नेतन्याहू के नेतृत्व में एकता सरकार बनाने की कोशिशों में मदद करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि वो देखेंगे. वोटिंग से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू को अपना समर्थन दिया था और इजराइली वोटर्स से प्रधानमंत्री का सपोर्ट करने की अपील की थी. साथ ही, इस बात पर जोर दिया था कि दोनों देशों को चल रहे सुरक्षा पहलों को पूरा करने की जरूरत है. नेतन्याहू ने ट्रंप के साथ अपने मजबूत गठबंधन पर लगातार जोर दिया है और अमेरिकी लीडर को इलाके के सुरक्षा खतरों से निपटने में एक जरूरी साथी बताया है. इजराइल के सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नेतन्याहू के समर्थक ग्रुप के पास 53 सीटें हैं, जबकि विरोधी ग्रुप के पास 48 सीटें हैं. ये सीटें बैलेट बॉक्स में गिने गए 90 परसेंट वोटों पर आधारित हैं. इस तरह दोनों ही गुट बहुमत के आंकड़े 61 से अभी भी दूर हैं. 

Category

🗞
News
Transcript
00:02अमेरिकी राष्पर डोनाल ट्रम्प ने इजराइल चुनाओं में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु के अच्छे प्रदर्शन का क्रेडिट लिया है।
00:30नेतन्याहु अच्छे इस्थिति में हैं क्योंकि कुछ नतीजों में उनके राजजितिक गुट को विपक से आगे दिखाये गया है।
01:03इस बात पर जोर दिया था कि दोनों देशों में चल रहे सुरक्षा पहलों को पूरा करने की जरूरत है।
01:09नेतन्याहु ने ट्रंप के साथ अपने मजबूत गटवंधन पर लगतार जोर दिया है और अमेरिकी लीडर को इलाके के सुरक्षा
01:16खतरों से निपटने में एक जरूरी साथी बताया है।
01:20इजराइल की सेंट्रल इलक्षन कमेटी की ओर से जारी आक्रों की मताबिक नेतन्याहु के समर्थक गुरूप के पास 53 सीटे
01:27हैं जबकि विरोधी गुरूप के पास 48 सीटे हैं।
01:30ये सीटें बैलेट बॉक्स में गिने गए 90% ओटो पराधारित हैं।
01:35इस तरह दोनों ही गुट बहुमत के आक्रे 61 से अब भी दूर हैं।
01:39बिरो रिपोर्ट इटीवी भारत।

Recommended