Skip to playerSkip to main content
  • 4 minutes ago
पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सभी मौजूदा विधायकों को जगह दी है. पार्टी हाई कमान ने कड़े मुकाबले वाली या संवेदनशील सीटों पर कठिन फैसले लेना अभी टाल दिया है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सबसे प्रमुख चेहरा हैं, जो संगरूर जिले में अपने पारंपरिक गढ़ धुरी से फिर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा से फिर किस्मत आजमाएंगे. उन्होंने 2017 और 2022 चुनावों में भी कोटकपूरा सीट पर जीत दर्ज की थी. उद्योगपति से राजनेता बने संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट पर फिर से चुनाव लड़ेंगे. 2025 के उपचुनाव में उन्होंने  लुधियाना वेस्ट से जीत हासिल की थी. विधायक बनने से पहले वो राज्यसभा सदस्य थे.  मई 2026 में ED ने उन्हें PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उनका मंत्रालय छिन गया था और वो तकनीकी रूप से वे बिना विभाग के कैबिनेट मंत्री बने हुए हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल का नाम अजनाला से उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं. पेशे से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर अमृतसर साउथ से चुनाव लडेंगे.  वहीं, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह "शेरी" कलसी बटाला से किस्मत आजमाएंगे. 2022 में उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी. आम आदमी पार्टी ने 40 सुरक्षित मौजूदा सीटों को पक्का कर लिया है, लेकिन कई हाई-प्रोफाइल दिग्गज और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री इस शुरुआती टिकट सूची से साफ तौर पर गायब हैं. पार्टी के पास वर्तमान में 117 सदस्यीय विधानसभा में 94 सीटें हैं, इसलिए 50 से अधिक मौजूदा विधायकों को अभी भी हरी झंडी मिलने का इंतजार है.

Category

🗞
News
Transcript
00:03पंजाब की सताधारी आम आदमे पार्टी ने 2027 में होने वाले विधान सभाद चुनाव के लिए 40 उमिदवारों की अपनी
00:12पहली लिस्ट जारी कर दी है।
00:34पंजाब विधान सभाद के अध्यक्ष कुलतार सिंग संधावा कोटक पूरा से फिर से किस्मत आजमाएंगे।
01:00पहले वो राजसभा सदसे थे। मई 2026 में E.D. ने उन्हें PMLA के तहत गिरफतार किया था। गिरफतारी के
01:08बाद उनका मंत्राले छिन गया और वो तकनीकी रूप से बिना विभाग के कैबिनेट मंत्री बने हुए है।
01:14पार्टी के मुख्य परवक्ता कुल्दीप सिंग धालिबाल का नाम अजनाला से उमिदवारों की लिस्ट में शामिल है।
01:21पेशे से रेडियोलोजिस्ट डॉक्टर इंदर बीर सिंग निज्जर अमरिसर साउथ से चुनाव लड़ेंगे।
01:27वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंग सेरी कलसी बटाला से किस्मत आजमाएंगे।
01:342022 में उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी।
01:37आम आदमी पार्टी ने 40 सुरक्षित मौजूदा सीटों को पक्का कर लिया है।
01:42लेकिन कई हाई प्रोफाइल दिगज और कई वरिष्ट कैबनेट मंत्री इस सुरुवाती टिकर सूची से सापतोर पर गाइब है।
01:51पार्टी के पास वर्तमान में 117 सदस्य विधान सभा में 94 सीटे हैं।
01:57इसलिए 50 से अधिक मौजूदा विधायकों को अभी भी हरी जंदी मिलने का इंतजार है।
02:03बिरो रिपोर्ट, ETV भारत

Recommended