Skip to playerSkip to main content
  • 28 minutes ago
]भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर लोगों का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच 'तहलका' आपके लिए लेकर आया है बुलेट ट्रेन की असली सीट का एक्सक्लूसिव वीडियो। पहली बार देखिए उस खास सीट की झलक, जो भारत की बुलेट ट्रेन में यात्रियों के सफर का हिस्सा बनने जा रही है।

इस एक्सक्लूसिव वीडियो में देखिए बुलेट ट्रेन की सीट का डिजाइन, लुक और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार की गई सुविधाएं। बुलेट ट्रेन में कुल 558 सीटें होने की जानकारी भी सामने आई है। आखिर कैसी होगी भारत की बुलेट ट्रेन के अंदर की व्यवस्था? यात्रियों को किस तरह का अनुभव मिलने वाला है? देखिए बुलेट ट्रेन की सीट की पहली झलक, सिर्फ 'तहलका' पर।

भारत में हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी की दिशा में बुलेट ट्रेन परियोजना एक बड़ा कदम है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के शुरू होने के साथ देश में रेल यात्रा का एक नए अध्याय के शुरू होने की उम्मीद है।

Category

🗞
News

Recommended