Skip to playerSkip to main content
  • 4 minutes ago
नेपाल में अचानक हुई भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं. लापता पर्यटकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक डोल्पा के धो क्षेत्र से विश्व प्रसिद्ध शे-फोक्सुंडो झील की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई. इसके बाद से ही इन पर्यटकों का संपर्क टूट गया है. आशंका जताई जा रही है कि सभी पर्यटक नुमला और वागला पास के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं फंसे हुए हैं. घटना के सामने आने के बाद नेपाल के स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पर्यटकों की तलाश और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने नेपाली सेना की टीम को भी खोज अभियान में लगाया है. हालांकि, लगातार हो रही बर्फबारी और खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से नेपाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम अचानक बिगड़ गया है. इसका असर डोल्पा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में देखने को मिल रहा है. यहां लगातार भारी हिमपात हो रहा है और पहाड़ी रास्तों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है. ऐसे में इन इलाकों से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है.उपल्लो डोल्पा क्षेत्र में फिलहाल करीब 244 पर्यटक मौजूद हैं. प्रशासन ने इन सभी पर्यटकों को मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने की सलाह दी है. साथ ही स्थानीय लोगों और गाइडों को भी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है.नेपाल का डोल्पा जिला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ऊंचे पहाड़ों और शे-फोक्सुंडो झील के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. लेकिन यही खूबसूरत हिमालयी क्षेत्र अचानक मौसम बदलने पर बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है.

Category

🗞
News
Transcript
00:26।
00:58।
01:19।
01:35।
01:37।
01:41।
01:42in the world.
01:44But this beautiful
01:46event may be very
01:49dangerous.
01:51Bureau Report
01:53ETV
Comments

Recommended