Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
After the headline of the opposition over the presidential election, the ruling BJP has now started formal preparations for the elections. BJP national president Amit Shah has formed a three-member committee. This committee will help in deciding the name of NDA Presidential candidate.

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की माथापच्ची के बाद अब सत्ताधारी बीजेपी ने भी चुनाव की औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय करने में मदद करेगी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मदद करने के लिए जो कमेटी गठित की है, उसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू शामिल हैं। आपको बता दे कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 17 जुलाई को होना है. जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 जून है. मतगणना 20 जुलाई को होगी। ऐसे में एनडीए अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम जल्द फाइनल करना चाहता है।

Category

🗞
News

Recommended