allahabad students protest against SSC Scam in uttar pradesh.
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने देर रात SSC की शव यात्रा निकाली। शव यात्रा में हजारों छात्र शामिल हुए और भारी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की बीच शव को गंदे नाले में प्रवाहित किया। छात्रों ने एसएससी के चेयरमैन असीम खुराना के विरोध में जमकर नारे लगाए और उनका प्रतीकात्मक शव बनाकर अर्थी तैयार की। जिसे कंधे पर लेकर छात्र सड़क पर निकले तो उनके साथ हजारों छात्रों की टोली निकल पड़ी। सीबीआई जांच की मांग बुलंद कर रहे छात्रों की इस शव यात्रा के दौरान बवाल की आशंका के मद्देनजर शव यात्रा को पुलिस प्रोटेक्शन भी देती रही और छात्रों को उग्र न होने के लिए समझाती बुझाती भी रही।