Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Injured youths video outside hospital of Mainpuri viral

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में मानवता की सारी हदें पार कर देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है एक युवक जो कि खून से लथपथ है उसके हाथ भी बंधे हुए और वो जमीन पर पड़ा रहम की भीख मांग रहा है, रो रहा, चीख रहा है लेकिन वहां खड़े दर्जनों लोग महज तमाशबीन बने हुए हैं। कोई भी उसके दर्द को समझने की बात तो दूर उनके हाथ तक खोलने की जहमत नहीं उठा रहा है। पूरा वीडियो मैनपुरी जनपद के राजकीय जिला अस्पताल का है।

जब किसी युवक ने ये वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया तो आनन-फानन में युवक को दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया और उसका उपचार किया गया।

Category

🗞
News

Recommended