Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Tractor crushed youths on Bike in Meerut

मेरठ। यूपी के मेरठ में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंद डाला। ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवार को कुचलते हुए आगे बढ़ गई और कई वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे की लाइव तस्वीरें पास ही की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

आप देख सकते हैं कि किस तरीके से अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड की है जहां पर बाइक सवार सड़क क्रॉस करने के लिए जैसे ही मुड़ा तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली वहां से गुजर रही थी।

अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई जिसके बाद सीधी जाने की बजाए ट्रैक्टर ट्रॉली तिरछी हो गई और बाइक सवार को रौंद डाला। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। इसके बाद आनन-फानन में बाइक सवार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। हलांकि चालक मौके से फरार हो गया।

Category

🗞
News

Recommended