Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
A dog died after road constructed on it in Agra

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अमानवीय मामला सामने आया है जिसमें नई बनी सड़क में कुत्ता आधा दबा हुआ मिला। कुत्ता सो रहा था तभी उस पर रोड बना रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के वर्करों ने कोलतार मिला कंक्रीट बिछा दिया। रोड में आधा दफन हुए कुत्ते की मौत हो गई जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया।

आगरा में अमानवीय काम करने वाले कंपनी का नाम आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर है। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट ने इस कंपनी को सड़क निर्माण का ठेका दे रखा है। फुलस्यद चौराहे के पास रोड बनाने के दौरान सोए हुए कुत्ते को भगाया नहीं गया और उस पर कोलतार मिला कंक्रीट डाल दिया गया। सड़क तो बन गई लेकिन कुत्ता मर गया।

इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर जमा होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended