Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
sultanpur varun gandhi attack on modi shah says what

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने इसौली विधानसभा के कुड़वार से अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। उन्होंने इशारों ही इशारों में मोदी-शाह पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि नाम एक का होता है काम कईयों का होता है, मेरे साथ ऐसा कभी मत समझना, किसी एक तिनके ने भी मेरा साथ दिया तो अजीवन मैं उस एहसान को मानने वाला व्यक्ति हूं।
भाषण देते वक्त वरुण गांधी दार्शनिक अंदाज में उतर आए और कहा कि राजनीति और जीवन में कुछ उसूल एक जैसे हैं, एक उसूल है रिश्तों को बनाना और एक रिश्ते को निभाना। और दूसरा ये के बात सच बोलना और सच होना।
अपनी पार्टी के ज़िम्मेदार नेताओं का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा बहुत सारे लोगों का जीवन ही एक मिलावट है, एक झूठ है एक बनावट है। मेरा जीवन मेरी मां से है पर, मेरी मां ने अपने बारे में न सोचते हुए इस धरती मां के बारे में सोचा है।

Category

🗞
News

Recommended