Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
kanpur tiger died after consuming rotten meat

कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन की लापरवाही से फिर एक बाघ की मौत का मामला सामने आया है लेकिन इस बार बाघ की मौत के पीछे के कुछ पहलू उजागर होने के कारण जांच शुरू हो गई है। क्योंकि चिड़ियाघर प्रशासन खुद यह मान रहा है कि बाघ के गले में मीट का टुकड़ा फंसने से मौत हुई है लेकिन जब बासी मीट के दृश्य सामने आए तो सभी अपनी-अपनी सफाई देने में जुट गए। दरअसल स्लॉटर हाउस बंद होने की वजह से मीट ठेकेदार ने एक सप्ताह का मीट स्टोर किया हुआ था जो ख़राब हो चुका था और वही मीट परोस दिया गया जिसके कारण बाघ की मौत हुई है।

Category

🗞
News

Recommended