Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
Major Nikhil Handa caught on CCTV after Shailza murder

दिल्ली। 23 जून को शैलजा का गला रेतने और सड़क पर फेंककर रौंदने के बाद मेजर निखिला हांडा कार लेकर घर पहुंचा। वहां से नहा-धोकर भाई और चाचा से मिलने के बाद कार लेकर फिर दिल्ली में निकला लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि पुलिस उसके साकेत स्थित घर तक पहुंच चुकी है तो मोबाइल स्विच ऑफ कर वो मेरठ की तरफ चल पड़ा। मेजर हांडा के दिमाग में हर पल कत्ल के बाद खुद को बचाने का प्लान चल रहा था। वह जल्दी पुलिस के हाथ नहीं लगना चाहता था लेकिन जल्दी ही कानून के हाथ उसके गिरेबान तक पहुंच गए।

मेरठ भागने के दौरान का टोल प्लाजा पर रुकने और बिल चुकाने के दोरान मेजर हांडा सीसीटीवी में कैद हो गया। यहां भी उसने यू टर्न लेकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी। कत्ल के बाद हांडा की गतिविधियों के हर सबूत पुलिस के हाथ एक-एक कर लग रहे हैं। देखिए सीसीटीवी वीडियो।

Category

🗞
News

Recommended