Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
hindu muslim couple marriage in bijnor

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिंदू संगठनों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एडीएम कोर्ट में अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहुंचे थे। इस बात की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंच और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सुहैल और मोनिका के साथ मारपीट भी की।

चंडीगढ़ की रहने वाली मोनिका और बिजनौर के जलालाबाद का रहना वाला सुहैल शादी का रजिस्ट्रेशन करने के लिए बिजनौर एडीएम कोर्ट पहुंचे थे। बता दें कि दोनों हाई कोर्ट में शादी कर चुके है और एडीएम कोर्ट में शादी को रजिस्टर करने के लिए पहुंचे थे। इसके बावजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और जमकर हंगामा किया। एडीएम कोर्ट में हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस दंपत्ति को पुलिस थाने ले आई। इस पर विरोध कर रहे लोग भी पुलिस थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने दंपत्ति से मारपीट भी की।

Category

🗞
News

Recommended