Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
whole train passed over the man, but nothing happend with him, video

गया। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। इसका जीता-जागता उदहारण गया में देखने को मिला जहां एक बुजुर्ग के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुज़र गई पर उसको खरोच तक नहीं आयी। यह सारा नाजरा गावं के लोगों ने अपनी आखों से देखा, जिसमें से एक व्यक्ति ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली।

जानकारी के मुताबिक घटना बिहार के गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित ईश्वरपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक की है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत को मात देकर जिंदा निकल आया। जिसके ऊपर से छत्तीस डिब्बा मालगाड़ी की पूरी ट्रेन गुज़र गई, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आई। मानपुर गावं के रहनेवाले इस बुजुर्ग का नाम जंगली साव है। जो लगभग 55 वर्ष है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक बुजुर्ग ट्रैक पार करते समय गिर गया था, जिसके बाद वह उठ नहीं पाया तब तक सामने से ट्रेन आ गई। ये देख लोगों ने आवाज दिया और बुजुर्ग को झुके रहने को कहा जिसके बाद ट्रेन उसके उपर से गुज़र गई और बुजुर्ग को कुछ भी नहीं हुआ।

Category

🗞
News

Recommended