Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
up police inspector molested a girl

फर्रुखाबाद में पुलिस द्वारा लड़की के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने और उसे अपने साथ एक रात के लिए ले जाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी ने युवती से जुड़ा एक मामला खत्म करने के लिए 10 हजार की मांग की और ना देने पर उसके साथ छेड़खानी करते हुए रात बिताने का दबाव बनाया। मामला उक्त मामले में युवती ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। जिसपर उन्होंने दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में चौकी क्षेत्र के गांव गुगौरा में रहने वाली युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि कुछ दिन पहले उसके भाई व भाभी में झगड़ा हुआ था। जिसमें उसने व उसकी माँ ने बीच-बचाव किया था। उक्त मामले में भाभी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल की और वापस चली गई। कुछ दिन बाद चौकी प्रभारी अजीत शर्मा चार सिपाहियों के साथ आए और गाली-गलौज कर परेशान किया। ये सिलसिला कई दिन चलता रहा।

Category

🗞
News

Recommended