padbank opened in bareilly to help poor girls in their periods
यूं तो आमतौर पर आपने रुपये लेनदेन करने के लिए सिर्फ बैंको का नाम सुना होगा, लेकिन अब ऐसा अनोखा पैडबैंक के बारे में जान लीजिये जो खास तौर पर महिलाओं, किशोरियों को पीरियड के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाने का काम कर रहा है। यह पैडबैंक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क सैनेटरी पैड मुहैया करा रहा है। आइये जानते हैं, कहाँ खोला गया है ये पैडबैंक--
अक्षय कुमार कि फिल्म पैडमैन को देखकर बरेली के वीर सावरकर नगर कॉलोनी के रहने वाले बीसीए छात्र चित्रांश सक्सेना इतने प्रभावित हुए की उन्होंने पैडबैंक बनाने की ठानी और चार जून को पैडबैंक खोलकर इसकी शुरुआत कर दी। डेलापीर के पास वीर सावरकर नगर चौराह पर इस बैंक को खोला गया है। इस पैडबैंक में दस युवा छात्र-छात्राएं हैं जो इस अनोखे बैंक का काम संभालते हैं। ये सभी छात्र-छात्राएं अलग-अलग कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं जो गाँव और शहर के आसपास घरों में जाकर महिलाओं और किशोरियों को जागरूक कर सैनेटरी पैड इस्तेमाल करने के सलाह देते हैं।
Comments