Skip to playerSkip to main content
  • 8 years ago
double murder in kushinagar

गोरखपुर। गोरखपुर के कुशीनगर में अलग-अलग जगहों पर दो लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक महीने बाद होनी थी युवक की शादी

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय सुनील की लाश मिली। सुनील के सिर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके तीन घंटे बाद तक वहां पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि सुनील की हत्या की गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। बता दें, सुनील की अलगे महीने 25 अप्रैल को शादी होनी थी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

Category

🗞
News

Recommended