Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
इंडोनेशिया में आम चुनाव के बाद बैलट पेपरों की गिनती चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में बैलट पेपरों की गिनती के काम में जुटे 272 कर्मचारियों की मौत की ख़बर है. दावा किया जा रहा है कि इन कर्मचारियों की मौत चुनाव ड्यूटी के दौरान 'ओवरटाइम' यानी ज़्यादा काम करने की वजह से हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव ड्यूटी में लगे क़रीब 1900 कर्मचारी बैलट पेपरों की गिनती के दौरान बीमार पड़ चुके हैं. बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में दिन-रात वोटों की गिनती करनी पड़ रही है, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई है. संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इंडोनेशिया के क़रीब 15 करोड़ लोगों ने बैलट पेपर के जरिए वोट डाले थे जिसके बाद वोटों की गिनती और मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए 70 लाख कर्मचारियों को लगाया गया है.

Category

🗞
News

Recommended