Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक चुनावी रैली में सांड के तांडव जैसी एक और घटना बुधवार को राजस्थान में सामने आई. यहां पाली शहर में बैंड-बाजे की आवाज से भड़के सांड ने राह चलती चार महिलाओं को टक्कर मार दी. इनमें एक महिला की गोद में नवजात बच्चा भी था. सांड ने इतनी तेज रफ्तार से दौड़ते हुए उन्हें टक्कर मारी कि महिला की गोद से छिटक कर बच्चा दूसरी महिला पर और फिर सड़क पर जा गिरा. यह पूरा घटनाक्रम शहर के गुलजार चौक पर हुआ और वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Category

🗞
News

Recommended