Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
Azam Khan angry after meeting stopped by police

रामपुर। सपा के नेता और सांसद आजम खान ने सरकार की कार्यशैली पर भड़कते हुए बीती रात पुलिस के प्रोग्राम रुकवाने को नाजी हमला बताकर ऐलान किया कि आगामी 20 तारीख को जब राष्ट्रपति दोनो सदनों को संबोधित करेंगे तब पूरा रामपुर इसे नागरिक काला दिवस के रूप में मनायेगा। 20 तारीख को काला दिवस के रूप में मना कर पुलिस प्रशासन और सरकार विरोध करेंगे।

आजम ने कहा कि बार-बार मैं कह रहा हूं कि सरकार रामपुर को खून में नहाना चाहती है और खुला प्रमाण है कि 9:57 पर हमारे पास पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग है। 9:57 पर पुलिस अधिकारी सीओ सिटी साफ कर रहे थे कि भाषण बंद कर दीजिए। एक खाकी वर्दीधारी इतने पुराने राजनीति वाले व्यक्ति से जो एमपी भी हो उसको यह कहे कि आप भाषण बंद कर दीजिए, यह लोकतंत्र का हनन ही नहीं है, लोकतंत्र की हत्या है।

Category

🗞
News

Recommended