Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना के खिलाफ जंग में दो कदम आगे एक कदम पीछे की स्थिति बनी हुई है। संक्रमण को फैलने से रोकने के रास्ते बंद करने में जुटे प्रशासन के लिए सुपर स्पे्रडर्स यानी किराना और सब्जी बेचने वाले नई चुनौती बन गए हैं। इसलिए अब इनकी स्क्रीनिंग पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

नगरीय विकास मंत्री एवं जयपुर जिले के प्रभारी मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि सुपर स्प्रेडर दूध, सब्जी, किराना से जुड़े लोगों की लिस्ट तैयार कर ज्यादा से ज्यादा स्क्रीनिंग की जाये तथा श्रमिकों के लिए एक कार्य योजना तैयार कर अमल में लाई जाए। धारीवाल शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जयपुर जिले के अधिकारियों को समीक्षात्मक बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

Category

🗞
News

Recommended