Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले गिनती के ही बल्लेबाज हैं. वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में एक नहीं बल्कि तीन दोहरे शतक दर्ज हैं. बीसीसीआई टीवी पर मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत के दौरान रोहित शर्मा के तीसरे दोहरे शतक पर चर्चा हो रही थी. हिटमैन के दोहरे शतक पर हो रही चर्चा के बीच ही रोहित की वाइफ रितिका का भी जिक्र होने लगा. रोहित शर्मा के तीसरे दोहरे शतक पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह को रोते हुए देखा गया था. रोहित शर्मा से रितिका के रोने की वजह पूछी गई तो उन्होंने एक पुराने राज की बात से पर्दा उठा दिया.

Category

🗞
News

Recommended