Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
असली अनामिका शुक्ला को अब मिला नौकरी का ऑफर, फर्जी टीचर केस में आया था नाम

गोंडा। 25 जिलों अनामिका शुक्ला के नाम पर कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कई शिक्षिकाओं ने फर्जी नियुक्ति हासिल कर ली, वहीं अब असली अनामिका शुक्ला को गोंडा में नौकरी का ऑफर दिया गया है। भैय्या चंद्रभान दत्त स्मारक विद्यालय रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक ने अनामिका शुक्ला को अपने स्कूल अस्थाई नौकरी दी है। प्रबंधक ने अनामिका शुक्ला को नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया है और कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है और इसलिए उन्हें नौकरी दी जा रही है। वहीं, इस नियुक्ति पत्र व रोजगार मिलने पर असली अनामिका शुक्ला ने खुशी जाहिर की है।

Category

🗞
News

Recommended