Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दो कॉलम खबर...

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को बताया मूवी माफिया का चापलूस

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने नेपोटिज्म को लेकर एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर निशाना साधा है। हाल ही में एक यूजर ने तापसी पन्नू से जुड़े कुछ आर्टिकल्स ट्वीट किए थे। जिस पर टीम कंगना रनौत इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट आया है, जिसमें लिखा है। "कई आउटसाइडर चापलूस मूवी माफिया के गुड बुक्स में रहने के लिए लगातार कंगना द्वारा चलाई जा रही मुहिम को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, फिल्में और अवार्ड्स पाने के लिए वे कंगना पर हमला कर रही है और सरेआम एक महिला के उत्पीड़न में शामिल हो रही है, तुम्हें शर्म आनी चाहिए तापसी, तुम कंगना के संघर्ष का फायदा उठाकर उसका ही विरोध कर रही हो।" इसमें तापसी पर आउटसाइडर वाले मामले में अंतरविरोधी विचार रखने का आरोप लगा है।

इस मामले में तापसी पन्नू ने अपने अकाउंट से कुछ कोड शेयर किए हैं। जिसमें बताया गया है कि- "उन लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, जो नेगेटिविटी फैलाते हैं।" कोट्स शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, मैंने पिछले कुछ महीनों में कुछ चीजों का पालन किया है। इससे मुझे जीवन को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिली, इससे मुझे अत्यंत शांति और नजरिया मिला, जिसे मैं शेयर कर रही हूं।" आपको बता दें कि इससे पहले भी कंगना और तापसी आमने-सामने हुई है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और रंगोली चंदेल अक्सर तापसी को निशाना बनाती रहती है।

Category

🗞
News

Recommended