Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

बदला मौसम का मिजाज
गर्मी व उमस से परेशान लोगों को मिली राहत
खुली प्रशासन के दावों की पोल
कल तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रदेश की राजधानी जयपुर में सावन माह की पहली बारिश ने सभी को तरबतर कर दिया है। मंगलवार को दोपहर में शुरू हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज तो बदला ही साथ कई जगहों पर सड़कें लबालब भर गईं जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी समस्याओं को सामना करना पड़ा। राजधानी में तेज बारिश का दौर तकरीबन आधा घंटे से भी अधिक समय तक जारी रहा। वहीं बूंदाबांदी का दौर शाम तक जारी रहा। जिससे गर्मी व उमस से परेशान हो रहे लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवाओं के साथ 22 गोदाम, लालकोठी, सी.स्कीम, सहकार मार्ग, ज्योति नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई।

Category

🗞
News

Recommended