Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
Locust Control : हो रहा कीटनाशकों का छिड़काव

कीटनाशकों के छिड़काव से जहरीली हो रही जमीन
पशु पक्षियों को भी हो रहा नुकसान
टिड्डी मारने के लिए हो रहा कीटनाशकों का छिड़काव
टिड्डी दलों ने किसानों की नींद उड़ा रखी है और कृषि विभाग इन पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा है। विभाग की ओर से इन पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान जयसिंहपुरा क्षेत्र में स्प्रे किए गए कीटनाशक की गंध हवा के साथ फैलने से पास में मनरेगा कार्य करने आए 16 मनरेगा श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने अचेत हुए 16 महिला.पुरुष श्रमिकों को पावटा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एेसा इसलिए हुआ क्योंकि जिस कीटनाशक का उपयोग टिड्डियों को मारने के लिए किया जाता है वह जहरीला होता है। वह मानव स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। जिन्दा टिड्डियां तो फसल के लिए खतरनाक है हीं अब उन्हें मारना भी खतरा साबित हो रहा है। दरअसल टिड्डियों को मारने में कई तरह के खतरनाक कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो जमीन को जहरीला बना रहे हैं। ये कीटनाशक पशु.पक्षियों के लिए तो खतरा बन ही रहे हैं इंसानों की सेहत के लिए भी सकंट खड़ा रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended