Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
रूस के सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा है कि उसने कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तैयार कर लिया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि वैक्‍सीन के सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक संपन्‍न कर लिया गया है। इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने 18 जून को रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा निर्मित टीके के ​​परीक्षण शुरू किया था। तारासोव ने कहा कि सेचेनोव विश्वविद्यालय ने कोरोनोवायरस के खिलाफ दुनिया के पहले टीके के स्वयं सेवकों पर सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया है। अगर यह दावा सच निकला तो यह कोरोना वायरस की पहली वैक्‍सीन होगी।

Category

🗞
News

Recommended