Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कटनी। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए रविवार को टोटल लॉक डाउन है। जिसके बाद भी लोगों द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। मिशन चौक पर एक ऐसा नजारा सामने आया जिसमें ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव को हाथ जोड़ना पड़ गया। टीआई ने हाथ जोड़कर के मोटरसाइकिल चालक को कहा कि आप कम से कम बच्चों की खातिर तो इस तरह मत करिए। गाड़ी में 5 सवारी लेकर मेन रोड में चल रहे हैं इस तरह की लापरवाही बरती गई तो कैसे काम चलेगा। बता दें कि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 एमएफ 9160 के चालक द्वारा मोटरसाइकिल में पांच सवारी की गई।

Category

🗞
News

Recommended