Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली कें काँधला थाना क्षेत्र के गांव से काँधला के लिए संचालित ऑटो रिक्शा यात्रियों के लिए भयंकर हादसे का सबब बनती जा रही है। सोमवार को गांव गंगेरू से एक ऑटो रिक्शा चालक दर्जनों सवारियों को भरकर गांव से काँधला के लिए चला था। ग्रामीणों के मुताबिक गंगेरू पेट्रोल पंप के निकट पहुंचने पर ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गया जिसमें सवार दर्जनों सवारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई लेकिन कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे दर्जनों डग्गामार वाहन ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी से सवारियों की जान जोखिम में है। जबकि इन वाहनों पर कायर्वाही को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मौन दिखाई दे रहा है।

Category

🗞
News

Recommended