Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली कें काँधला थाना क्षेत्र के गांव भाभीसा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शामली रेफर किया गया। गांव शाहजुडी निवासी अंकित व प्रवीण बाइक पर सवार होकर अपने गांव से काँधला रहे थे परिजनों के मुताबिक गांव भभीसा के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना देकर दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों के चिंताजनक हालत को देखते हुए उपचार के लिए शामली रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा परिजनों को मामले की सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।

Category

🗞
News

Recommended