Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना क्षेत्र बेहट कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी व अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दरअसल, पूरा मामला कोतवाली बेहट इलाके के गांव बेलका का है। जहां राम सिंह व उसका परिवार घर के बरामदे में सोया हुआ था। आधी रात को अज्ञात चोर घर के पीछे सेंध लगाकर अंदर घुस आए और घर में रखे करीब ₹156000 की नकदी व अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए। चोरी का पता सुबह होने पर चला पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended