Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए इंदौर में 5 लाख लड्डू बनाये जा रहे हैं। इन लड्डुओं का निर्माण शिव महाराज की देखरेख में किया जा रहा है। लड्डू बनाने वाले शिव महाराज ने बताया कि 150 क्विंटल बेसन,150 क्विंटल घी और 300 क्विंटल शकर से पांच लाख लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह 5 अगस्त को होना है। इस उपलक्ष्य में राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने क्षेत्र और शहर के धर्मस्थलों पर पांच लाख लड्डू बांटने का संकल्प किया है। सांवेर क्षेत्र के प्रभारी विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में लड्डू निर्माण का कार्य आज से पालदा स्थित शिव महाराज के ‘संस्काय’ पर प्रारंभ हो चुका है। करीब 25 कारीगर और सहयोगी इन लड्डुओं के निर्माण में जुटे हुए है। पांच लाख लड्डुओं के निर्माण के बाद इनके पैकिंग का काम भी यहीं पर होगा। 4 अगस्त की संध्या से इन लड्डुओं को वितरण स्थलों तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

 
 

 

Category

🗞
News

Recommended