राजसमंद. अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास व भूमि पूजन के पल हर किसी ने ऐतिहासिक पल बताया। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित जिले भर में विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान मंदिरों व घरों में सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। लोगों ने घरों में दीपक जलाए। मंदिरों में सजावट के साथ ही भव्य रोशनी की गई। श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी भी की। इस दौरान शहर में गायत्री शक्तिपीठ व बाजारों के साथ ही विभिन्न स्थानों पर भी विभिन्न आयोजन हुए।
Comments