Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गाजीपुर के सदर कोतवाली पुलिस की टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए चोर गैंग के पास से चोरी की बाइक, 4 तमंचा, जिंदा कारतूस के साथ ही चोरी के 70 हजार 300 रूपये भी बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसकांफ्रेंस कर खुलासा किया। इस दौरान एसपी ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस की टीम ने चोरी के एक गैंग को पकड़ा है। ये गैंग बैंक में पैसा उतारने गए ग्राहकों के पीछे लग जाते थे औए एसिड लगे हथियार से पैसो से भरे बैग को ग्राहकों के हाथ से इतनी सफाई से काट लेते थे और ग्राहकों पता भी नहीं चल पाता था। इस तरह ये गैंग अनगिनत घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पकड़े गए चार सदस्यों में पहला सदस्य जिन तिवारी निवासी बांसडीह, बलिया, दूसरा सदस्य अविनास तिवारी निवासी मनियर बलिया, तीसरा सदस्य सन्तोष तिवारी निवासी बांसडीह बलिया और चौथा सदस्य दीपक तिवारी निवासी काला डिब्बी,थाना सदर वैशाली जिला, बिहार का रहने वाला है। पकड़े गए इन सभी चोरों के खिलाफ अकेले ही 11 मुकदमे सदर कोतवाली दर्ज है। गैंग के ये सभी सदस्य किसी घटना के फिराक में थे। पुलिस मुठभेड़ के दौरान सभी सदस्यों को सदर कोतवाली इलाके के सुखदेव पुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस की इस कामयबी को देखते हुए एसपी ने 10 हजार के इनाम की घोषणा की है।

#Ghazipur #Chor #Giraftari

Category

🗞
News

Recommended