Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांग्रेसियों का प्रदर्शन करने का ये अनोखा तरीका
#lockdown #coronavirus #congress #pardarshan #anokha tarika
मेरठ। एक बार प्रधानमंत्री मोदी ने देश में कोरोना संक्रमण को भगाने के लिए देशवासियों से थाली और ताली बजाने का आहवान किया था। कोरोना संक्रमण तो खैर न कम हुआ और न खत्म हुआ। लेकिन मोदी की थाली और ताली के फार्मूले का प्रयोग आज आज कांग्रेसियों ने सरकार को जगाने के लिए किया।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य को चौपट करने वाली सरकार को जगाने के लिए "थाली बजाओ-ताली बजाओ" अभियान के तहत ताली और थाली बजाकर व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा भयंकर रूप से बढ़ती बेरोजगारी और गड्डे में गिरती अर्थव्यवस्था से देश के युवाओं का भविष्य खतरे में है। जिससे छात्र-युवा हताश और निराश है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा जब युवा रोजी-रोटी की चिंता में नौकरी मांगता है, रुकी हुई परीक्षाएं कराने और भर्तियों को करवाने की मांग करता है तो देश के प्रधानमंत्री कुत्ता पालने, खिलौना बनाने की सलाह देते हैं। जिससे कि साफ—साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री का शिक्षा और युवा के भविष्य से कोई सरोकार नहीं है।

Category

🗞
News

Recommended