Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फर्रुखाबाद शहर कोतवाली पुलिस ने 30 लाख कीमत की अफीम सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोपी झारखंड से बरेली अफीम की सप्लाई करता था
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय,दारोगा मोहम्मद अकरम के साथ रोडबेज बस अड्डे से आरोपी दीपक यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी झारखंड पिपराटाड द्वारिका होटवार को गिरफ्तार किया उसके पास 3 किलो नाजायज अफीम भी बरामद हुई जो लगभग 30 लाख रूपये कीमत की बतायी जा रही है आरोपी नें पुलिस को बताया की वह पहले भी लगभग 10 से 15 बार अफीम सप्लाई कर चुका है

Category

🗞
News

Recommended