Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने लखीमपुर खीरी में पूर्व विधायक की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी होने का आरोप लगाया। लखीमपुर के पूर्व विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजधानी लखनऊ से लखीमपुर खीरी जाते समय पुलिस प्रशासन ने उन्हें सीतापुर में ही रोककर वापस लौटा दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज पूर्व मंत्री ने मीडिया से बातचीत में सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की और प्रदेश सरकार पर सवालियां निशान खड़े किए।


गौरतलब है कि जनपद लखीमपुर खीरी में बीते कल पूर्व विधायक निर्वेन्द्र कुमार मुन्ना की जमीनी विवाद में हुई मौत को लेकर इन दिनों सियासी पारा ऊपर चढ़ा हुआ है। सोमवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सपा नेता और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा लखनऊ से लखीमपुर खीरी जा रहे थे तो उन्हें सीतापुर के काज़ी कमालपुर इलाके में पुलिस ने रोक लिया औऱ लखीमपुर खीरी जाने की इजाज़त नही दी गयी। इसी के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने सरकार की कार्यशैली की जमकर आलोचना की।


पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि उन्हें बिना किसी कारण और लीगल नोटिस के जबरदस्ती रोका गया है यह सरकार लोंगो के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी के अंतिम संस्कार में जाने का अधिकार नहीं रह गया है या फिर उनके वहां जाने से कौन सी कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने वाली थी। उन्होंने सरकार पर सवालियां निशान लगाते हुए कहा कि सरकार क्यों नही चाहती कि हम उनके अंतिम संस्कार में शामिल न हो सकें? यह स्थिति अलोकतांत्रिक है और सरकार ऐसा करके अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।

#Sitapur #SamajwadiPartyn #SP

Category

🗞
News

Recommended