Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हापुड़। मुंबई में गिरफ्तार ढाई लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश आशु जाट ने यूपी की सीमा में प्रवेश करते ही फिर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों ओर से घेराबंदी कर दबोच लिया। मंगलवार को एसपी हापुड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। आशु जाट के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हापुड़ में एक और केस दर्ज किया गया है। बता दें, इनामी कुख्यात करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट पर लूट, हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यहां तक की कई नेताओं की हत्या के मामले में भी आशु जाट फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए आशु मुंबई में रेहड़ी लगा रहा था।

Category

🗞
News

Recommended