Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
ग्रेटर नोएडा पुलिस की बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश अबरार घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ये मुठभेड़ नॉलेज पार्क कोतवाली के क्षेत्र में गुर्जर पुर रोड पर हुई। पुलिस ने घायल इनामी बदमाश अबरार को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है उसके पास एक बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस मौके से फरार अबरार के साथी कि तलाश कर रही है।


ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गुर्जर पुर रोड पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Category

🗞
News

Recommended