Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर सपाई, लगाया वसूली का आरोप
#lockdown #police #policeutpidan #mamla #sadak par sapai
आजमगढ़। पुलिस द्वारा आम आदमी के उत्पीड़न से नाराज समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप दीदारगंज व जीयनपुर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर थानों के घेराव व धरना प्रदर्शन की चेतावनी दीं। एसपी के आश्वासन के बाद सपाई वापस लौटे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पुलिस अवैध वसूली के लिए खुलेआम आम आदमी का उत्पीड़न कर रही है। जब कोई अवैध वसूली का विरोध करता है तो पुलिस उसके घर पर चढ़कर तोड़फोड़ व उत्पात करती है।

Category

🗞
News

Recommended