Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जूनियर इंजीनियर संगठन जुटा सहयोग सत्याग्रह में, 48 घंटे से लगातार कर रहे कार्य
#lockdown #coronavirus #engineer sanghatan #48hrskaam
मथुरा । अवर अभियंताओं प्रौनन्त अभियंताओं की मांगों का निस्तारण न किए जाने और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में जूनियर इंजीनियरों का सहयोग सत्याग्रह लगातार चल रहा है । यह सत्याग्रह 48 घंटों तक चलेगा इस सत्याग्रह का आशय यह है कि जूनियर इंजीनियर सरकार को बताना चाहते हैं कि यदि सुविधाएं उन्हें मिले और सहूलियत मिले तो वे भी अच्छा कार्य कर सकते हैं । जूनियर इंजीनियर लगातार 48 घंटे से विद्युत विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं इस दौरान दिन और रात दोनों समय कार्य कर रहे हैं और वह घर भी नहीं जा रहे हैं । खाना पीना भी विद्युत विभाग में ही हो रहा है । अपने आप में यह अनोखा प्रदर्शन विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर अवर अभियंताओं द्वारा किया जा रहा है जिसका नाम दिया है,सहयोग सत्याग्रह , बिजली घर में रात्रि को देखा गया कि जूनियर इंजीनियर अपने कार्यों को अंजाम दे रहे थे ।

Category

🗞
News

Recommended