Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बलिया और हाथरस पर दिया बड़ा बयान
#Panchayatrajmantri #Baliya #hathras #badabayan
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कन्नौज में विकास कार्यों की समीक्षा और कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कन्नौज आए थे । ऐसे में उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए मीडिया द्वारा बलिया और हाथरस कांड पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बयान देते हुए कहा कि 2022 में चुनाव है । जिसको देखते हुए कुछ राजनीतिक दलों द्वारा एक षड्यंत्र फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है । आगे उन्होंने कहा कि हाथरस की जो घटना है किसी भी समाज के लिए दुखद और कष्टदायक है । हमारी किसी भी बेटी के साथ दुराचार हो यह हमारे लिए अपमानजनक स्थिति है । और हमारी सरकार संकल्पित है कि जो दोषी है उन दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए । उन्होंने कहा कि सरकार ने एसआईटी का गठन किया था, उसकी रिपोर्ट अभी सम्मिलित हुई है

Category

🗞
News

Recommended