Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
थाना गोविन्द नगर से कुछ ही दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान से चोर लाखों रुपये के मोबाईल चोरी कर के गए यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। त्यौहारों पर पुलिस के गश्त बढ़ाये जाने के दावो की पोल खुल गई है। थाना गोविन्द नगर से चन्द कदम की दूरी पर चोरों ने दुकान का शटर काटकर लाखों रुपए मोबाइलों चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से से इलाके में दहशत व्याप्त है।
जिले में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी देखने को मिली मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में जहां देर रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आपको बता दें कि मोबाइल की दुकान थाना गोविंद नगर से चंद कदमों की दूरी पर है और त्यौहार पर पुलिस की गश्त के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। चोरी की घटना की जानकारी दुकान के मालिक को लगी उन्होंने तुरंत ही पुलिस को फोन कर दिया और मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई चोरों ने चोरी की वारदात को बढ़े ही शातिराना अंदाज से अंजाम दिया। दुकान स्वामी प्रशान्तकी माने तो चोर 35 से 40 लाख रुपए के मोबाइल व सामान चोरी ले गए हैं। चोरी करने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे दूसरी तरफ मोड़ दिए और सफेद कपड़े पहन कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही पुलिस ने पीड़ित दुकानदार द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended