Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जम्मू कश्मीर का एलजी बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर मनोज सिन्हा का जोरदार स्वागत
#J&k ke #Lg bane #Gazipur ke #manoj sinha
गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के लंका मैदान में जम्मू काश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आज लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया। जम्मू काश्मीर के एलजी बनने के बाद मनोज सिन्हा पहली बार अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे थे। एलजी मनोज सिन्हा अंधऊ एयर पोर्ट पर राजकीय विमान से पहुंचे। जिसके बाद सड़क मार्ग से मोहनपुरा गांव स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे।उन्होने अपने परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की।मोहनपुरा गांव से एलजी मनोज सिन्हा शहर के लंका मैदान पहंचे।जहां एक कार्यक्रम के तहत लोगों ने एलजी मनोज सिन्हा का स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुये एलजी मनोज सिन्हा ने कहाकि पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हे जम्मू काश्मीर का एलजी बना कर जो भरोसा किया है।उसे वो पूरी जिम्मेदारी से निभाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होने जम्मू काश्मीर में पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुये कहाकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारु करने के लिए जम्मू काश्मीर में लगातार बड़े कदम उठाये जा रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended