Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
PM kisan samman nidhi- यूपी में 216.17 लाख किसानों को मिलेंगे 4333.40 करोड़ रुपए
#PMKisanSammanNidhi #KisanSammanNidhi #UPfarmers #UPfarmersnews #CMyogi #PMModi #farmersprotest #farmersnews
देशभर में किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच यूपी सरकार ने राज्य के पात्र 216.67 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली धनराशि का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। प्रदेश के 216.67 लाख किसानों को 4333.40 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इन किसानों का डाटा यूपी सरकार ने तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। हरी झंडी मिलते ही हर किसान को दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। 2019 में पीएम मोदी की किसान सम्मान निधि के तहत 6000 रुपए की धनराशि किसानों को हर साल दो-दो हजार रुपए की किश्तों में दी जाती है। यह पैसा ऐसे वक्त में दिया जाता है जब रबी, खरीफ व जायद की फसलों में कृषि निवेश के लिए किसानों को धन की बेहद जरूरत पड़ती है। सरकार पात्र किसानों के रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर व बैंक अकाउंट नंबर को वेरीफाई करती है। राज्य सरकार जब तक रिकॉर्ड को वेरीफई नहीं करती तब तक इसकी संस्तुति केंद्र को नहीं भेजी जाती। वेरीफाई होने पर ही FTO जेनरेट होता है और केंद्र सरकार पैसा अकाउंट में डाल देती है।

Category

🗞
News

Recommended