Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मेरठ पहुंचे सीएम योगी, क्रांतिधरा का किया अभिनंदन
#Meerut news #Meerut pahuche #Cm yogi #Cm in meerut
मेरठ सीएम योगी आदित्यनाथ अपने तय समय से करीब दो घंटा देरी से मेरठ पहुंच गए। मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में बने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने मेरठ की जनता का हाथ उठाकर अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा सांसद संजीव बालियान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,पश्चिम उप्र के भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगवानी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर लगभग 1.30 बजे मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। कुछ देर बाद नवनिर्मित केंद्रीय पुस्तकालय के भवन का उद्घाटन करेंगे। यहीं पर कई कृषि योजनाओं को शुरू करने के साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। किसानों, छात्रों और शिक्षकों की जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में जाने का कार्यक्रम है। बता दें कि सीएम का हेलीकाप्‍टर मौसम खराब होने के कारण नहीं उतर पाया था। इस कारण सड़क मार्ग से आना पड़ा। सीएम मेरठ में 75 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं। इस दौरान सीएम योगी कृषि विवि में डिजिटल लाइब्रेरी का भी लोकार्पण करेंगे। विवि परिसर में आयोजित सभा में किसानों और छात्रों को संबोधित करेंगे। सीएम के आने से पूर्व ही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस के उच्‍च अधिकारी भी मौजूद हैं।

Category

🗞
News

Recommended