Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यमुना नगर हरियाणा से मजदूरों को लेकर बंगाल जा रही डबल डेकर बस आगे जा रहे डंपर से भिड़ गई। हादसे में तेरह लोग घायल हो गए। तीन घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेजा गया है।

बताते चले की कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह यमुना नगर हरियाणा से मजदूरों को लेकर बंगाल जा रही स्लीपर बस के चालक को नींद आ जाने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बस में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक मजदूर का हाथ कट गया। बारह मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व यूपीडा के अधिकारियों ने तीन मजदूरों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेज दिया। बस में सवार मजदूरों ने बताया कि उनसे दो से ढाई हजार रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाता है। हादसे के बाद बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों ने बस को हाइड्रा की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा कराया। सवारियां कई घंटे तक दूसरे वाहनों का इंतजार करती रहीं।

घटना में ये हुए घायल

कौशर अली पुत्र गुलाम रसूल व मुन्ना पुत्र जुवैद अली निवासी बिंदौली बंगाल, अशोक व पवन निवासी बिलशेरा थाना शंभूगंज बांका बिहार, सुरेश, सत्येंद्र व विकास निवासी मोदबनीघाट जिला मोतिहारी बिहार, अनिल, किशोरी देवी व इंदु निवासी शिव बनकटा थाना भटनी देवरिया का एंबुलेंस में उपचार कराया गया।

Category

🗞
News

Recommended