Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
चौरसिया समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए दर्जा प्राप्त मंत्री
#Chaurasiya samaj ke #Karyakaram me #Pahuche #Darza prapt mantri
उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन विकास परिषद के सदस्य एवं राज्य सरकार से बीजेपी के दर्जा प्राप्त मंत्री अजय प्रताप सिंह महोबा पहुंचे और चौरसिया समाज के कार्यक्रम मे शामिल हुए | चौरसिया महासभा के सदस्यों ने मंत्री का फूल मालाओ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | उत्तर प्रदेश सरकार से दर्जा प्राप्त मंत्री अजय प्रताप सिंह आज महोबा में चौरसिया समाज के चर्चित समाजसेवी सुभाष चौरसिया की स्वर्गवासी पत्नी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों और साहित्यकारों का सम्मान किया गया। साथ ही महोबा के पी डब्लू डी गेस्ट हॉउस पहुँच एक प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताया | तो वहीं किसान आंदोलन पर उन्होंने सरकार के उठाये गए किसान कानून को किसान हित में बताया उन्होने कहा कि यदि किसान कानून किसान हित में नहीं होता | तो पूरे देश के किसान इस आंदोलन में शामिल होते पर ऐसा नहीं है | दरअसल कांग्रेस शासित पंजाब राज्य के किसानो को वहां की सरकार द्वारा भड़काया जा रहा है | किसान आंदोलन पर केवल राजनीति हो रही है | लेकिन अगर फिर भी कोई कमी है तो सरकार किसानो से वार्ता के लिए तैयार है और वार्ता से ही हल निकलेगा।

Category

🗞
News

Recommended